Brahmakumaris gangtok
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय का दौरा किया
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय का दौरा किया- Sikkim Chief Minister Prem Singh Tamang Visits Brahma Kumaris
– सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग पहुंचे शांतिवन
– मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
– शिव भोलानाथ का भंडारा और थर्मल पावर प्लांट का किया भ्रमणआबू रोड।सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग अपने दो दिवसीय पारिवारिक दौरे पर शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय शांतिवन पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर संस्थान की ओर से मनमोहिनीवन स्थित पीस कॉटेज में कोलकाता की प्रभारी बीके कानन, सिक्किम की प्रभारी बीके सोनम, पीआरओ बीके कोमल ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम तमांग ने सपरिवार मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं सेवा करने के भाव से राजनीति में आया हूं क्योंकि राजनीति ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम बड़े बदलाव कर सकते हैं। लोगों की सेवा और मदद कर सकते हैं। मेरा प्रयास रहता है कि जितना हो सके जनता की सेवा करुं। मुझे लोगों की सेवा करके खुशी मिलती है। मेरे जीवन का उद्देश्य ही सेवा है। राजनीति में मूल्य जरूरी हैं।पूरे राज्य में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाएं जारी-
उन्होंने कहा कि मैंने सिक्किम में ब्रह्माकुमारी बहनों से आग्रह किया कि आप सभी स्कूल और गांवों में लोगों में नैतिक मूल्य की शिक्षा पर जोर दें तो इन बहनों ने उम्मीद से अधिक सेवा भाव से बदलाव कर दिखाया। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सिक्किम राज्य के प्रत्येक शहर में सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सेवाकेंद्र से जुड़कर अनेक लोगों का जीवन बदला है। मेरी धर्मपत्नी भी रोजाना राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करती हैं। मेरी दिनचर्या भी सुबह 4 बजे शुरू हो जाती है। रोजाना कुछ समय ध्यान करता हूं।दादी से लिया आशीर्वाद-
मुख्यमंत्री सपरिवार राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मिलने पहुंचे, जहां दादी ने माला पहनाकर और परमात्मा का स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। इस दौरान अतिरिक्त महासचिव बीके राजयोगी बृजमोहन भाई ने कहा कि आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि परमात्मा के घर में आए हैं। परमात्मा को पाने के बाद जीवन में कुछ पाना शेष नहीं रह जाता है। हम सभी आत्माओं के परमपिता शिव परमात्मा से योग लगाने से आत्मा की सोई हुई शक्तियां जाग्रत हो जाती हैं। मुख्यमंत्री ने अध्यात्म से जुड़े कई सवाल भी किए।
रिट्रीट सेंटर के उद्घाटन का दिया आमंत्रण-
दादी कॉलेज में संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी और मीडिया निदेशक बीके करुणा भाई, बीके प्रकाश भाई ने सीएम का सम्मान किया। सीएम ने कहा कि खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि परमात्मा का छोटा सा घर बनाने का मौका मिला। गंगटोक में राजयोग मेडिटेशन रिट्रीट सेंटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी को गंगटोक आने का आमंत्रण दिया।
शाम कोे माउंट आबू के लिए रवाना-
दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री शाम को सपरिवार माउंट आबू के लिए रवाना हो गए। जहां संस्थान के ज्ञान सरोवर परिसर, पांडव भवन में विजिट करेंगे।
झलकियां-
– मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर कर स्वागत किया। सीएम के काफिले में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पूरे समय सुरक्षा-व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
– राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी के स्मृति स्तंभ अव्यक्त लोक पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
– शिव भोलानाथ का भंडारे में भोजन बनने की प्रक्रिया को जाना।
Brahmakumaris gangtok
गंगटोक में बीके उषा दीदी का दो दिवसीय भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम
आदरणीय राजयोगिनी बीके उषा दीदी जी के शुभागमन पर गंगटोक में दो दिवसीय ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारीज़ गंगटोक द्वारा 1 और 2 मार्च 2026 को शांति कुंड, डेवलपमेंट एरिया में दो दिवसीय भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन दो अलग-अलग वर्गों के लिए समर्पित था – पहला दिन विशेष रूप से ब्रह्माकुमारीज़ विद्यार्थियों के लिए और दूसरा दिन सार्वजनिक जनसमुदाय के लिए।
पहला दिन – ब्रह्माकुमारीज़ विद्यार्थियों के लिए (1 मार्च 2026)
पहले दिन का कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया था, ताकि वे आध्यात्मिक शिक्षा और अनुशासन का गहन अनुभव प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ सिक्किमी पारंपरिक शैली में स्वागत सत्र से हुआ। इसके बाद सिक्किमी सांस्कृतिक पारंपरिक नृत्य मधुबन से पधारे राजयोगिनी बीके उषा दीदी जी एवं अन्य भाई-बहनों के स्वागत में प्रस्तुत किए गए।
बीके सोनम दीदी ने शुभकामना संदेश दिया और विद्यार्थियों को आध्यात्मिक जीवन में पवित्रता बनाए रखने की प्रेरणा दी। इसके बाद योग भट्टी क्लास में राजयोगिनी बीके उषा दीदी ने “संपूर्ण पवित्रता” विषय पर प्रवचन दिया। उन्होंने समझाया कि पवित्रता ही आत्मिक शक्ति का आधार है।
दूसरे सत्र में उन्होंने “व्यर्थ से मुक्त होने की विधि” पर गहन विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि व्यर्थ विचारों से मुक्त होकर ही मन एकाग्र और शक्तिशाली बनता है।
दिन का समापन ईश्वरीय तोली वितरण और होली उत्सव के साथ हुआ I
दूसरा दिन – (2 मार्च 2026)
गंगटोक, सिक्किम, २ मार्च २०२६ – ब्रह्माकुमारीज़ गंगटोक द्वारा शांति कुंड, डेवलपमेंट एरिया में एक भव्य और प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का
मुख्य विषय था “सकारात्मक सोच की कला: अहंकार को समझना और उस पर विजय प्राप्त करना”।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ हुआ। बीके भाई जी ने संस्था की वैश्विक गतिविधियों का परिचय देते हुए मुख्य वक्ता राजयोगिनी डॉ. बीके उषा दीदी का परिचय कराया।
मुख्य अतिथि श्री अरुण कुमार उप्रेती, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, सिक्किम सरकार ने अपने उद्बोधन में प्रशासनिक जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों की आवश्यकता पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती छेरिंग पाल्डेन भूटिया, डिप्टी मेयर, गंगटोक नगर निगम ने ब्रह्माकुमारी के सामुदायिक कल्याण कार्यों की सराहना की।
राजयोगिनी डॉ. बीके उषा दीदी ने अपने ओजस्वी प्रवचन में “अहंकार प्रबंधन” पर गहन विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने समझाया कि सूक्ष्म अहंकार जीवन की प्रगति में बाधक है और ‘स्वमान‘ का
अभ्यास हमें सकारात्मक चिंतन की ओर ले जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि सकारात्मक सोच अहंकार पर नियंत्रण पाने में सहायक होती है और व्यक्ति को शांति व सुखमय जीवन की ओर ले जाती है।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मानवता और अध्यात्म के प्रति अपनी दशकों लंबी निस्वार्थ सेवा के लिए राजयोगिनी डॉ. बीके उषा दीदी को “प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान ICFAI विश्वविद्यालय, सिक्किम की ओर से विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. रोहित राठी द्वारा प्रदान किया गया।
- इस अवसर पर सुश्री कलावती सुब्बा (पूर्व अध्यक्ष, सिक्किम विधानसभा),
- श्री थिनले नामग्याल देनसापा (प्रबंध निदेशक, डेंजोंग रीजेंसी),
- श्री फुर्बा रिनजिंग शेर्पा (अध्यक्ष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग),
- सुश्री विद्या विश्वकर्मा (अध्यक्ष, सहकारिता विभाग, सिक्किम सरकार),
- महिला संयोजक,
- मीडिया प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही डाइट (DIET) कॉलेज के ५० छात्र और २०० से अधिक प्रतिभागियों ने भी इस आयोजन से लाभ प्राप्त किया तथा दीदीजी के मार्गदर्शन से प्रेरणा पाई।
“बीके बृज भाईजी ने अपनी मधुर आवाज में एक रूहानी गीत प्रस्तुत किया, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। तत्पश्चात बीके सोनम दीदीजी ने शुभकामना संदेश देते हुए सभी को दैनिक राजयोग ध्यान अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम में पधारे सभी मान्यवरों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।” कार्यक्रम का समापन ईश्वरीय सौगात और ब्रह्मा भोजन वितरण के साथ हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन ने आत्म-चिंतन, सकारात्मक जीवनशैली और आध्यात्मिक जागरूकता की नई लहर उत्पन्न की। Click Playlist Video
Brahmakumaris gangtok
LIVE व्यर्थ से मुक्त होने की विधि || राजयोगिनी उषा दीदीजी || Gangtok, Sikkim, 01-03-2026 , 12.00pm
LIVE व्यर्थ से मुक्त होने की विधि || राजयोगिनी उषा दीदीजी || Gangtok, Sikkim, 01-03-2026 , 12.00pm
Brahmakumaris gangtok
Raksha Bandhan Celebration -Sikkim Chief Minister Mr Prem Singh Tamang
-
News7 years agoGangtok-Tying Rakhi to Governor and Chief Minister of Sikkim
-
Brahmakumaris gangtok4 years agoRAKHI SERVICE NEWS 2022- (Chief Minister of Sikkim)
-
Brahmakumaris gangtok6 years agoHolistic Rural Awakening Programme
-
Brahmakumaris gangtok7 years agoGANGTOK:SILVER JUBILEE CELEBRATIONS
-
News8 years agoRajyoga Meditation
-
Brahmakumaris gangtok4 years agoPRABHU PARVANE | EP – 3 | SISTER B.K. SONAM | SIKKIM
-
Brahmakumaris gangtok4 years agoCELEBRATION OF 86TH MAHASHIVRATRI FESTIVAL
-
Brahmakumaris gangtok4 years agoRED FEST VI























